भारत के दो विकेट पर 69 रन

भारत के दो विकेट पर 69 रन

भारत के दो विकेट पर 69 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 19, 2021 11:50 am IST

साउथम्पटन, 19 जून (भाषा) भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक दो विकेट पर 69 रन बनाये।

रोहित शर्मा (34) और शुभमन गिल (28) ने पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन ये दोनों एक रन के अंदर पवेलियन लौट गये। लंच के समय कप्तान विराट कोहली छह रन पर खेल रहे थे जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 24 गेंदों का सामना करने के बावजूद अभी अपना खाता नहीं खोला है।

न्यूजीलैंड की तरफ से काई जैमीसन और नील वैगनर ने एक-एक विकेट लिया है।

बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सुबह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले से तय की गयी अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में