भारत- इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बॉलर्स के नाम, अश्विन ने झटके 4 विकेट

भारत- इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बॉलर्स के नाम, अश्विन ने झटके 4 विकेट

भारत- इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बॉलर्स के नाम, अश्विन ने झटके 4 विकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 2, 2018 8:42 am IST

बर्मिंघम भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट की सीरीज के पहले मैच का पहले दिन दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष नजर आया। शुरुआत में इंग्लैंड भारी पड़ा तो पहले दिन के आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। उनके दम पर टीम इंडिया मैच वापसी करने में सफल रही।

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में शानदार प्रदर्शन किया और इंगलैंड की बल्लेबाजी को 88 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन पर रोक दिया। मेजबान इंग्‍लैंड के लिए पहली पारी में कप्‍तान जो रूट (80) और जॉनी बेयरस्‍टॉ (70) ने शानदार पार्टी खेली जबकि ओपनर कीटन जेनिंग्‍स ने भी 42 रन बनाए

यह भी पढ़ें : बंगले में तोड़फोड़, अखिलेश यादव पर 10 लाख रुपए रिकवरी निकाल सकती है योगी सरकार

2014 में अपने पिछले इंग्लैंड दौरे पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विकेट लेने के लिए तरसते दिखे थे। तब वे दो टेस्ट मैच में सिर्फ 3 विकेट ले सके थे। चार साल बाद अश्विन ने पिछले दौरे की कड़वी यादों को भुलाते हुए इस दौरे की शानदार शुरुआत की

अश्विन ने मैच के पहले ही दिन 60 रन देकर चार अहम विकेट झटके। इसके चलते इंग्लैंड की टीम पहले दिन बुधवार को नौ विकेट पर 285 रन का स्कोर ही बना सकी। इस सीरीज़ के पहले ही दिन अश्विन ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जो आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में हासिल नहीं कर सका था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में