भारत के पहली पारी में 400 रन

Ads

भारत के पहली पारी में 400 रन

  •  
  • Publish Date - February 11, 2023 / 11:34 AM IST,
    Updated On - February 11, 2023 / 11:34 AM IST

नागपुर, 11 फरवरी ( भाषा ) अक्षर पटेल के 84 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की अहम बढत ले ली ।

कप्तान रोहित शर्मा के 120 रन के बाद रविंद्र जडेजा ने 70 और अक्षर ने 84 रन की पारी खेली । अक्षर ने 174 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से यह रन बनाये और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे ।

आस्ट्रेलिया के लिये आफ स्पिनर टॉड मरफी ने 47 ओवर में 124 रन देकर सात विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना