थॉमस कप फाइनल के पहले मैच में भारत ने कनाडा पर 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

Ads

थॉमस कप फाइनल के पहले मैच में भारत ने कनाडा पर 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 04:12 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 04:12 PM IST

होर्सेंस (डेनमार्क), 24 अप्रैल (भाषा) आयुष शेट्टी के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी की शानदार जीत से 2022 के चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां थॉमस कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप मैच में कनाडा पर 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

लक्ष्य सेन को शानदार प्रयास के बावजूद दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से 18-21, 21-19, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सात्विक और चिराग ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को 21-10, 21-11 से हराकर मैच बराबर कर दिया।

हाल में हुई एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता 20 वर्षीय आयुष ने फिर दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग को 39 मिनट में 21-13, 21-17 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरी युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुणन और एम आर अर्जुन ने टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नाइल याकुरा पर 21-7, 21-15 की शानदार जीत के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

किदांबी श्रीकांत अब पांचवें और बेमानी मैच में दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी जोशुआ गुयेन का सामना करेंगे।

भारतीय महिला टीम दिन में बाद में अपने पहले मैच में डेनमार्क का सामना करेगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द