टेस्ट सीरीज पर भारत का कब्जा, पांचवे दिन का मैच ड्रॉ

Ads

टेस्ट सीरीज पर भारत का कब्जा, पांचवे दिन का मैच ड्रॉ

  •  
  • Publish Date - December 2, 2017 / 07:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच भारत ने 1-0 के अंतराल से जीत लिया है.  पांचवे दिन का मैच ड्रॉ खेला गया. श्रीलंका ने जीत के लिए काफी संघर्ष किया. श्रीलंका ने 5 विकेट पर 299 रन बनाए. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 मैच ड्रॉ खेला गया. भारत ने एक मैच जीता था. लिहाजा सीरीज भारत के पाले आ गई है. 

विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया 

 

 इस जीत के बाद भारत ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

 

 

श्रीलंकन प्लेयर डिसिल्वा ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली. 

 


 

चाय के बाद रोशन सिल्‍वा और निरोशन डिकवेला ने शानदार बल्‍लेबाजी जारी रखी. समय गुजरने के साथ भारत की जीत की उम्‍मीदें कम होती जा रही थीं, इसी दौरान पहला टेस्‍ट खेल रहे रोशन सिल्‍वा ने भी अर्धशतक पूरा किया. यह अर्धशतक 105 गेंद पर 9 चौकों की मदद से पूरा हुआ.

 

 

वेब डेस्क, IBC24