भारतीय खिलाड़ियों ने आईटीएफ टूर्नामेंट में आठों क्वालीफाइंग स्थान हासिल किए

भारतीय खिलाड़ियों ने आईटीएफ टूर्नामेंट में आठों क्वालीफाइंग स्थान हासिल किए

भारतीय खिलाड़ियों ने आईटीएफ टूर्नामेंट में आठों क्वालीफाइंग स्थान हासिल किए
Modified Date: November 20, 2023 / 07:24 pm IST
Published Date: November 20, 2023 7:24 pm IST

बेंगलुरु, 20 नवंबर (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार से यहां शुरू हो रहे आईटीएफ महिला विश्व टूर के मुख्य ड्रॉ से पहले सोमवार को यहां सभी आठ क्वालीफाइंग स्थानों पर कब्जा किया।

  एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रुतुजा भोसले को तीसरी वरीयता के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष वरीयता मिली है। उज्बेकिस्तान की निगिना अब्दुरैमोवा यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

हांगझोउ में रोहन बोपन्ना के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाली रुतुजा 25000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 20.80 लाख रुपये) की प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में हमवतन स्मृति भसीन से भिड़ेंगी।

चौथी वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी अपने अभियान का आगाज वाइल्ड कार्ड धारक अंजल राठी के खिलाफ करेंगी।

क्वालीफाइंग दौर की शीर्ष वरीयता प्राप्त संदीप्ति सिंह राव ने 11वीं वरीयता प्राप्त कुंडली मजगाइने जबकि सोनल पाटिल ने श्राव्या शिवानी को हराकर मुख्य दौर में जगह पक्की की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में