भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम तेल अवीव ग्रैंड स्लैम में

Ads

भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम तेल अवीव ग्रैंड स्लैम में

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी ( भाषा ) भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम इस्राइल में 18 से 20 फरवरी तक खेले जाने वाले तेल अवीव ग्रैंड स्लैम में भाग लेगी ।

तोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब छह महीने ही रह गए हैं । इससे भारतीय खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये अहम अंक जुटाने में मदद मिलेगी ।

भारतीय टीम में तीन पुरूष और दो महिला खिलाड़ी और एक कोच हैं ।

भारतीय टीम :

अवतार सिंह ( 100 किलो ), विजय यादव (60 किलो ), जसलीन सिंह सैनी ( 66 किलो ) सुशीला देवी ( 48 किलो ) और तूलिका मान ( 78 किलो ) ।

मुख्य कोच : जीवन शर्मा ।

यही टीम पिछले साल अक्टूबर में बुडापेस्ट ग्रैंड स्लैम खेली थी ।

टूर्नामेंट में 73 देशों के 512 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर