इंटर मिलान ने युवेंटस और नैपोली ने अटलांटा को हराया

इंटर मिलान ने युवेंटस और नैपोली ने अटलांटा को हराया

इंटर मिलान ने युवेंटस और नैपोली ने अटलांटा को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 4, 2022 10:24 am IST

मिलान, चार अप्रैल (एपी) इंटर मिलान ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी युवेंटस को 1-0 से हराकर पिछले मैचों के अपने खराब प्रदर्शन पर विराम लगाने के साथ इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का खिताब जीतने की अपनी संभावनाओं को भी मजबूत कर दिया।

हाकेन कालहनोलु ने पहले हॉफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदला। इस जीत से मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान शीर्ष पर काबिज एसी मिलान और नैपोली से केवल तीन अंक पीछे रह गया है। इंटर मिलान ने लीग में पिछले सात मैचों में केवल एक जीत दर्ज की थी।

नैपोली ने एक अन्य मैच में अटलांटा को 3-1 से हराया।

नैपोली और एसी मिलान के 66 अंक हैं जबकि इंटर मिलान के 63 अंक हैं। नैपोली ने हालांकि इन दोनों टीम से एक मैच अधिक खेला है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में