इंटर मिलान सिरी ए खिताब के करीब

Ads

इंटर मिलान सिरी ए खिताब के करीब

  •  
  • Publish Date - May 2, 2021 / 08:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रोम, दो मई (एपी) इंटर मिलान ने शनिवार को यहां अंतिम स्थान पर चल रहे क्रोटोन को 2-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल खिताब की ओर कदम बढ़ाए।

इंटर मिलान ने शहर के ही अपने प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान पर 13 अंक की बढ़त बना ली है जबकि चार मैच खेले जाने बाकी हैं। तीसरे स्थान पर चल रही टीम अटलांटा अगर रविवार को सासुओलो के खिलाफ जीत दर्ज नहीं करती है तो इंटर की टीम 2010 के बाद पहला लीग खिताब जीत लेगी।

इंटर के पास यूवेंटस के लगातार नौ सिरी ए खिताब के क्रम को तोड़ने का भी मौका है।

अन्य मैचों में एसी मिलान ने बेनेवेंटो को 2-0 से हराया जबकि स्पेजिया ने हेलास वेरोना को 1-1 से बराबरी पर रोका।

एपी सुधीर

सुधीर