आईओसी की नयी नीति में ट्रांसजेंडर महिलाओं को ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति नहीं

Ads

आईओसी की नयी नीति में ट्रांसजेंडर महिलाओं को ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति नहीं

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 07:34 PM IST

लुसाने (स्विट्जरलैंड) 26 मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की बृहस्पतिवार को जारी नयी पात्रता नीति के तहत ट्रांसजेंडर महिला खिलाड़ियों को अब ओलंपिक में खिलाड़ी के तौर पर भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

यह नीति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के खेलों पर कार्यकारी आदेश के अनुरूप है और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक से लागू होगी।

आईओसी ने कहा, “ओलंपिक खेलों या किसी अन्य ओलंपिक स्पर्धा में किसी भी महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्रता अब केवल जैविक महिलाओं तक सीमित होगी, जिसे ‘एसआरवाई जीन स्क्रीनिंग’ के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।”

वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी या कोई भी ट्रांसजेंडर महिला ओलंपिक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। पुरुष के रूप में जन्म लेने के बाद महिला बनी किसी भी खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक (2024) में भाग नहीं लिया था।

एपी आनन्द

आनन्द