IPL: इस सीजन में एक दिन में केवल एक ही मैच, 24 मई को फाइनल और 29 मार्च से शुरूआत

IPL: इस सीजन में एक दिन में केवल एक ही मैच, 24 मई को फाइनल और 29 मार्च से शुरूआत

IPL: इस सीजन में एक दिन में केवल एक ही मैच, 24 मई को फाइनल और 29 मार्च से शुरूआत

IPL

Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 8, 2020 1:21 pm IST

नईदिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल इस साल 24 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। सूत्रों के मुताबिक टूर्नामेंट 57 दिन तक चलेगा। इस सीजन में एक दिन में केवल एक मैच होगा और शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:  IND vs SL: कप्तान लस‍िथ मल‍िंगा ने बताया टीम की हार का यह कारण, कहा- जीत हमार…

बता दें कि अभी आईपीएल का पूरा शेड्यूल तैयार नहीं है। लेकिन यह तय है कि टूर्नामेंट का फाइनल 24 मई को होगा और इसकी शुरुआत 29 मार्च को मुंबई में होगी। इसका मतलब आयोजन समिति को 45 दिन से ज्यादा का वक्त मिलेगा। 2019 में टूर्नामेंट 51 दिन चला था।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

आईपीएल का प्रसारणकर्ता जल्दी मैच शुरू करना चाहता है। यह सिर्फ ब्रॉडकास्टर की बात नहीं है, बल्कि यह मसला पिछले सीजन में देर रात खत्म हुए मैचों से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा, देखिए, टीआरपी का सवाल जरूर है। लेकिन आप सिर्फ उसे ही मत देखिए। पिछले साल मैच कितनी देर से खत्म हुए थे। ऐसे में स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को घर पहुंचने में काफी परेशानी हुई थी। इस सीजन में मैच रात साढ़े सात बजे शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें: Ind vs SL 2nd-T20 LIVE Update : तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला…

वहीं, इस मामले में फ्रेंचाइजी का मानना है कि मेट्रो सिटी में दर्शक आफिर से छूटकर साढ़े सात बजे तक स्टेडियम पहुंच नही पाएंगे, वहीं एक दिन में दो मुकाबलों के मामले में भी फ्रेंचाइजी का कहना है, ब्रॉडकास्टर्स दोपहर 4 बजे मैच नहीं चाहते। कमाई के लिहाज से यह फ्रेंचाइजी और टीमों के लिए भी ठीक नहीं है, क्योंकि दोपहर के वक्त दर्शकों को स्टेडियम तक लाना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com