बारिश के कारण आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच में विलंब

Ads

बारिश के कारण आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मैच में विलंब

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 04:51 PM IST

पाल्लेकल, 17 फरवरी (भाषा) बारिश के कारण आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच की शुरूआत में विलंब हो गया ।

शीर्ष पर काबिज श्रीलंका (छह) सुपर आठ में पहुंच गया है जबकि जिम्बॉब्वे (चार) को सुपर आठ में पहुंचने के लिये यह मैच जीतना होगा ।

अगर मैच धुल जाता है तो आस्ट्रेलिया बाहर हो जायेगा और जिम्बाब्वे 26 फरवरी को भारत से सुपर आठ मुकाबला खेलेगा ।

आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के दो अंक हैं ।

मैच पांच ओवर का कराने के लिये स्थानीय कटआफ समय छह बजकर दस मिनट है ।

जिम्बाब्वे ने आस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था ।

भाषा मोना

मोना