आईटीएफ दावणगेरे ओपन: पूनाचा, रामकुमार सेमीफाइनल में हारे

आईटीएफ दावणगेरे ओपन: पूनाचा, रामकुमार सेमीफाइनल में हारे

आईटीएफ दावणगेरे ओपन: पूनाचा, रामकुमार सेमीफाइनल में हारे
Modified Date: October 28, 2023 / 07:19 pm IST
Published Date: October 28, 2023 7:19 pm IST

दावणगेरे, 28 अक्टूबर (भाषा) भारत के निकी कालियांदा पूनाचा और रामकुमार रामनाथन शनिवार को यहां सेमीफाइनल में हारने के कारण आईटीएफ दावणगेरे ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त निक चैपल ने पूनाचा को 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दूसरे वरीय बोगदान बोब्राव से होगा, जिन्होंने भारत के एक अन्य खिलाड़ी रामनाथन को 6-4, 7-6 (4) से पराजित किया।

इस बीच युगल फाइनल में सिद्धांत बंठिया और विष्णु वर्धन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने साई कार्तिक रेड्डी गंता और मनीष सुरेशकुमार की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 7-5 से हराकर खिताब जीता।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में