देशवाल के दमदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन को हराया
देशवाल के दमदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन को हराया
जयपुर, 13 जनवरी (भाषा) अर्जुन देशवाल के 16 अंक के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पुणेरी पलटन के लगातार आठ जीत के क्रम को रोकने में सफल रहा।
जयपुर तालिका में शीर्ष दो स्थान पर काबिज टीमों के बीच हुई इस रोमांचक मुकाबले को 36-34 से जीता।
पुणेरी पलटन की टीम के पास पहले हाफ में 20-11 की बड़ी बढ़त थी लेकिन देशवाल के शानदार खेल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच का पासा पलट दिया।
पुणेरी पलटन 12 मैचों में 10 जीत से 52 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स इतने ही मैचों में आठ जीत और 48 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


