जयपुर पिंक पैंथर्स पीकेएल के सेमीफाइनल में
जयपुर पिंक पैंथर्स पीकेएल के सेमीफाइनल में
कोलकाता, 12 फरवरी (भाषा) अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को यहां यूपी योद्धाज को 67-30 के बड़े अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
देशवाल ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश किया और 20 अंक बनाए। डिफेंडर सुनील कुमार और अंकुश ने भी उनका अच्छा साथ दिया।
शुरू में दोनों टीम के बीच मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन इसके बाद जयपुर की टीम हावी हो गई। वह मध्यांतर तक 23-11 से आगे थी।
जयपुर की टीम ने दूसरे हाफ के पहले मिनट में ही ऑल आउट किया और इसके बाद किसी भी समय यूपी योद्धाज को वापसी का मौका नहीं दिया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


