जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को रौंदा

जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को रौंदा

जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को रौंदा
Modified Date: November 30, 2022 / 09:23 pm IST
Published Date: November 30, 2022 9:23 pm IST

हैदराबाद, 30 नवंबर (भाषा) रेडर अर्जुन देशवाल (13 अंक) के दमदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 45-25 के बड़े अंतर से हराया।

अर्जुन के अलावा रेडर वी अजीत (छह अंक) और डिफेंडर लकी शर्मा (छह अंक) ने भी जयपुर की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किये।

बेंगलुरु के लिए रेडर भरत (10 अंक) ने ‘सुपर टेन’ बनाया लेकिन उन्हें टीम के दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच के शुरूआती हाफ में ही 25-10 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में हालांकि बेंगलुरु की टीम ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया लेकिन जयपुर के 20 के मुकाबले 15 अंक ही जुटा सकी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में