चोट के कारण जॉबी जस्टिन आईएसएल के पूरे सत्र से बाहर

Ads

चोट के कारण जॉबी जस्टिन आईएसएल के पूरे सत्र से बाहर

  •  
  • Publish Date - October 31, 2020 / 05:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

पणजी, 31 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एटीके मोहन बागान को उस समय झटका लगा जब उनके स्ट्राइकर जॉबी जस्टिन लिगामेंट (घुटने) की चोट के कारण बाद पूरे सत्र के लिए बाहर हो गये।

केरल का 26 साल का यह खिलाड़ी एटीके की उस टीम का हिस्सा था जिसने पिछले सत्र में आईएसएल का खिताब जीता था।

टीम के एक अधिकारी ने यहां बताया कि वह तीन दिन पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे।

इस अधिकारी ने कहा, ‘‘ वह सर्जरी के लिए मुंबई जाएंगे और उसके बाद रिहैबलिटेशन शुरू होगा। वह पूरे सत्र के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उम्मीद है कि वह एएफसी कप के लिए फिट होंगे।’’

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर