चीन में होने वाले ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग कप’ के लिए ज्योति और आकाश भारतीय टीम में

Ads

चीन में होने वाले ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग कप’ के लिए ज्योति और आकाश भारतीय टीम में

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) चीन के गुइयांग में 15 जून से शुरू होने वाले ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग कप’ के दूसरे चरएा के लिए शनिवार को ज्योति गुलिया और आकाश को क्रमशः 48 किग्रा और 75 किग्रा वर्ग में भारतीय टीम में शामिल किया गया।

ये दोनों मुक्केबाज सरकार से मंजूरी पाने वाले अंतिम दल का हिस्सा नहीं थे।

हालांकि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने उनके शामिल होने को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए। सिंह ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी खिलाड़ियों के प्रति है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं एक मुक्केबाज के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और हर काबिल एथलीट को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलना चाहिए। ’’

इन दोनों के शामिल होने से गुइयांग में भारतीय दल में मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

यह भारतीय टीम दूसरे दर्जे की है जिसमें वे मुक्केबाज शामिल हैं जो पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के ट्रायल में उप विजेता रहे थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द