कपिल देव ने धोनी को किया मैसेज, कहा- अभी रिटायर्मेंट की ना सोचे, टीम को अभी तुम्हारी जरुरत

Ads

कपिल देव ने धोनी को किया मैसेज, कहा- अभी रिटायर्मेंट की ना सोचे, टीम को अभी तुम्हारी जरुरत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2019 / 12:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमिफाइनल मैच में धोनी के खेल को हर किसी ने पसंद किया था। टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत नहीं पाई थी लेकिन अपने खेल से लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। सेमिफाइनल मैच में धोनी ने शानदार प्रदर्शन से अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी।

पढ़ें- अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में कोबरा, नाग को देख डॉक्टरों की धड़कनें बढ़ी.. देखिए

विश्वकप सीरीज के दौरान धोनी को सन्यास ले लेने की खबरें लगातार उठती रही हैं। ऐसा माना भी जा रहा था कि हाल में संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड के बाद धोनी सन्यास ले लेंगे। सन्यास की खबरों के बीच नामचीन हस्तियों ने ट्वीट कर धोनी से अभी सन्यास ना लेने की अपील की गई। सबसे पहले स्वर कोकीला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर धोनी को सन्यास ना लेने की सलाह दी थी। लता मंगेशकर के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी धोनी से सन्यास नहीं लेने की अपील की है। उनके मुताबिक उनके अंदर अभी भी क्रिकेट का जज्बा जिंदा है। वे और अच्छा खेल सकते हैं। टीएम इंडिया को अभी उनके प्रतिनिधित्व की जरूरत है।

पढ़ें- सुरेंद्रनाथ सिंह को जेल या बेल, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, गिरफ्त..

किसी अखबार के इंटरव्यूह में कपिल देव ने खुलासा किया है कि उन्होंने धोनी को मैसेज कर उनसे सन्यास ना लेने की बात कही है। मैसेज में उन्होंने अपने रिटायर्मेंट से जुड़ी एक बात धोनी से शेयर की है। मैसेज में उन्होंने बताया कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था। उस समय वो गुस्से में रिटायर्मेंट की सोच रहे थे।

पढ़ें- सीएम बघेल ने बाल कलाकार शिवलेख सिंह के निधन पर जताया दुख, लोगों से .

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘मैं धोनी से गुजारिश करुंगा कि वह ठंडे दिमाग से अकेले में बैठकर सोचें कि उन्हें क्या करना है और उसके बाद फैसला लें’।

सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cZZ-mBiWnSo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>