हैदराबाद पर जीत से शीर्ष पर पहुंचा केरल ब्लास्टर्स

Ads

हैदराबाद पर जीत से शीर्ष पर पहुंचा केरल ब्लास्टर्स

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 10:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

वास्को, नौ जनवरी (भाषा) अलवारो वाजक्वेज के पहले हॉफ में किये गये गोल की मदद से केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया।

केरल की यह चौथी जीत है और उसका अजेय अभियान नौ मैच तक चला गया है। उसकी टीम बेहतर गोल औसत के आधार पर मुंबई सिटी एफसी से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंच गयी है। केरल और मुंबई के दस मैचों में समान 17 अंक हैं।

दूसरी तरफ इस हार से हैदराबाद का लगातार आठ मैचों में अजेय रहने का अभियान थम गया। उसके 10 मैचों में 16 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द