अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पारी से खुश हुए विराट कोहली, तारीफ में कही बड़ी बात
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पारी से खुश हुए विराट कोहली, तारीफ में कही बड़ी बात
नई दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा)। पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर प्रशंसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाये गये उनके शतक को श्रेष्ठ करार दिया।
रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाये और रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिये अटूट शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें- सावधान! कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों से मांगी जा रही पर्सनल डिटेल, साइबर सेल ने जारी की
कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, ‘‘हमारे लिये एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वथा श्रेष्ठ पारी।’’
भारत ने मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 3 महीने आगे बढ़े, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी
कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, ‘‘हमारे लिये पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।’’
कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडीलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Facebook


