Lionel Messi: पिता की मौत के बाद टूट गए लियोनेल मेस्सी, जल्द लेने वाले है संन्यास! इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

Ads

Lionel Messi: पिता की मौत के बाद टूट गए लियोनेल मेस्सी, जल्द लेने वाले है संन्यास! इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 02:42 PM IST

Lionel Messi: पिता की मौत के बाद टूट गए लियोनेल मेस्सी, जल्द लेने वाले है संन्यास! इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट /image: X

HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी ने दिवंगत पिता जॉर्ज को सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी
  • पिता के निधन के बाद मेस्सी ने फुटबॉल करियर जारी रखने को लेकर अनिश्चितता जताई
  • जॉर्ज मेस्सी मेस्सी के एजेंट और उनके कारोबारी मामलों को संभालने में अहम भूमिका निभाते थे

मियामी। Lionel Messi Retirement: महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता जॉर्ज (Messi Father Death) को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने साथ ही फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई।

इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट (Messi Emotional Post)

मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश भाषा में लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है। मैंने हमेशा सिर्फ फुटबॉल खेला है और अब मुझे गंभीर संदेह है कि मैं इसे अधिक लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं।’’

इस फुटबॉल स्टार के करियर (Messi Football Career) में अहम भूमिका निभाने वाले जॉर्ज मेस्सी का शनिवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मेस्सी के एजेंट थे और उनके कारोबारी मामलों का प्रबंधन भी करते थे।

मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना ने इस साल विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। टीम के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला गोल करने के बाद वह भावुक नजर आए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके आंसू ‘खेल से इतर किसी कारण’ से थे।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई

मेस्सी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपने मेरे से इस आखिरी विश्व कप में खेलने के लिए कई बार कहा था और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यह पहली बार था जब आप टूर्नामेंट में नहीं होने वाले थे। लेकिन मां लगातार कहती रहीं कि आप ठीक हो जाओगे और यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ हो जाओगे। मैं आपसे कहता रहा कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे ताकि आप वहां आ सको।’’

मेरे पैरों में कोई ताकत नहीं बची थी… (Lionel Messi Latest News)

Lionel Messi ने कहा कि वह अपने पिता के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे। मेस्सी ने लिखा, ‘‘मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पैरों में कोई ताकत नहीं बची थी। इस बार मैंने अपने शरीर की क्षमता से भी आगे जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं कभी भी पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर पाया।’’

पिछले कुछ दिनों में मेस्सी परिवार के प्रति समर्थन के कई संदेश आए हैं। मेस्सी अर्जेंटीना लौट गए थे और अपनी एमएलएस टीम इंटर मियामी के मॉन्टेरे के खिलाफ हालिया लीग्स कप मुकाबले (Football News Hindi) में नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ें

लियोनेल मेस्सी ने किसे श्रद्धांजलि दी है?

मेस्सी ने अपने दिवंगत पिता जॉर्ज मेस्सी को भावुक श्रद्धांजलि दी है।

जॉर्ज मेस्सी का निधन कब हुआ?

दी गई जानकारी के अनुसार, जॉर्ज मेस्सी का 68 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हुआ।

मेस्सी ने फुटबॉल करियर को लेकर क्या कहा?

मेस्सी ने कहा कि उन्हें गंभीर संदेह है कि वह फुटबॉल को ज्यादा लंबे समय तक जारी रख पाएंगे या नहीं।

जॉर्ज मेस्सी की मेस्सी के करियर में क्या भूमिका थी?

जॉर्ज मेस्सी उनके एजेंट थे और उनके कारोबारी मामलों का प्रबंधन भी करते थे।

हालिया मैच में मेस्सी क्यों नहीं खेले?

परिवार के साथ रहने के लिए अर्जेंटीना लौटने के कारण मेस्सी इंटर मियामी के मॉन्टेरे के खिलाफ हालिया लीग्स कप मुकाबले में नहीं खेल पाए।