अमेरिकी ओपन के लिए क्वालीफाई करके मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रचा

Ads

अमेरिकी ओपन के लिए क्वालीफाई करके मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रचा

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:57 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:57 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) भारतीय-अमेरिकी गोल्फर मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रचा जब वह पिछले साल इस लीग की शुरुआत के बाद इस टूर से 2026 अमेरिकी ओपन में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

मानव ने डलास एथलेटिक क्लब में 36 होल के अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 66 और 71 के स्कोर से कुल पांच अंडर के स्कोर से चौथे स्थान पर रहते हुए अमेरिकी ओपन में अपनी जगह पक्की की।

इस 33 वर्षीय गोल्फर ने मौजूदा सत्र में आईजीपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और चार टूर्नामेंट में तीन बार शीर्ष सात और एक बार संयुक्त 11वें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता