India Women vs Netherlands Women T20 World Cup : टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के आगे 114 रन पर ढेर हुआ नीदरलैंड

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने महिला टी20 विश्व कप में 209 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नीदरलैंड को 114 रन पर समेटकर 95 रन की शानदार जीत दर्ज की।

India Women vs Netherlands Women T20 World Cup : टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के आगे 114 रन पर ढेर हुआ नीदरलैंड

India Women vs Netherlands Women T20 World Cup / Image SOURCE : x

Modified Date: June 17, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: June 17, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंधाना (74) और शेफाली (55) की तूफानी पारियों से भारत ने 209 रन बनाए।
  • शेफाली ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल करते हुए 3 विकेट झटके।
  • 95 रन की बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-1 में शीर्ष पर पहुंची।

नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त दी। स्मृति मंधाना की 74 रन और शेफाली वर्मा की 55 रन की विस्फोटक पारियों के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 209 रन बनाए, जो महिला टी20 विश्व कप इतिहास में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

मंधाना-शेफाली ने रखी बड़े स्कोर की नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 38 गेंदों में 55 रन की आक्रामक पारी खेली। अंत में रिचा घोष (नाबाद 20) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 10) ने तेजी से रन बटोरकर भारत को 209 रन तक पहुंचाया।

भारतीय गेंदबाजों ने नीदरलैंड को किया ढेर

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मैच पूरी तरह एकतरफा बना दिया। कप्तान बाबेटे डि लीडे 28 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। नीदरलैंड ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 23 गेंदों में गंवा दिए और पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई।

शेफाली का ऑलराउंड कमाल, चरणी ने झटके चार विकेट

बल्ले से अर्धशतक जड़ने के बाद शेफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वह महिला टी20 विश्व कप में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गईं। वहीं श्री चरणी ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। नंदिनी शर्मा ने दो और दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया।भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 95 रन से हराया। लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई और विश्व कप में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.