मैक्सिको सिटी, 11 मार्च (एपी) मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने मॉन्टेरी में 31 मार्च को होने वाले विश्व कप अंतरमहाद्वीपीय क्वालीफायर के लिए इराक की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को वीजा जारी करना शुरू कर दिया है।
ईरान युद्ध के कारण इराक की टीम को यहां पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘‘सऊदी अरब में स्थित मैक्सिको के दूतावास में आठ मार्च को कुछ खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया पूरी की गई। अन्य खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया कतर में स्थित दूतावास में पूरी की जाएगी।’’
सरकार ने खिलाड़ियों के नाम या वीजा हासिल करने वाले खिलाड़ियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इराक में मैक्सिको का कोई दूतावास नहीं है।
विश्व कप में जगह बनाने के लिए इराक का में मुकाबला सूरीनाम और बोलीविया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। अगर वह क्वालीफाई करने में सफल रहता है तो उसे विश्व कप में फ्रांस, नॉर्वे और सेनेगल के ग्रुप में रखा जाएगा।
मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहे हैं, जो 11 जून से शुरू होगा।
एपी
पंत
पंत