कोलकाता, 17 मई (भाषा) मोहन बागान सुपर जाइंट ने अंतिम लम्हों में जेसन कमिंस के गोल से रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
स्थानापन्न खिलाड़ी एडमंड लालरिंदिका ने 85वें मिनट में ईस्ट बंगाल को बढ़त दिलाकर आईएसएल डर्बी में पहली बार जीत की राह पर पहुंचाया।
स्थानापन्न खिलाड़ी कमिंस ने हालांकि 90वें मिनट में गोल दागकर ईस्ट बंगाल को जीत से महरूम कर दिया।
भाषा सुधीर
सुधीर