लीड्स, वोल्व्स में कोरोना मामले आने से ईपीएल के और मैच स्थगित

Ads

लीड्स, वोल्व्स में कोरोना मामले आने से ईपीएल के और मैच स्थगित

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

EPL matches postponed  : लंदन, 27 दिसंबर ( एपी ) लीड्स और वोल्वरहैम्पटन टीमों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने से प्रीमियर लीग फुटबॉल के कुछ और मैच स्थगित हो गए हैं ।

एस्टोन विला के खिलाफ मंगलवार को लीड्स का घरेलू मैच रद्द कर दिया गया । इससे पहले लिवरपूल के खिलाफ रविवार का मैच भी स्थगित हो गया था।

वोल्वरहैम्पटन और आर्सनल के बीच मंगलवार का मैच भी स्थगित हो गया है ।रविवार को वाटफोर्ड के खिलाफ उसका घरेलू मैच भी नहीं हो सका था ।

प्रीमियर लीग में अब ढाई सप्ताह में 15 मैच रद्द हो चुके हैं । खिलाड़ियों को पॉजिटिव पाये जाने या संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने या टीका नहीं लगने के कारण पृथकवास में रखा जा रहा है ।

एपी मोना

मोना