BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

क्रिकेट के फेडरर हैं धोनी, कोहली की तुलना अज्कारेज से हो सकती है: सैमसन

क्रिकेट के फेडरर हैं धोनी, कोहली की तुलना अज्कारेज से हो सकती है: सैमसन

क्रिकेट के फेडरर हैं धोनी, कोहली की तुलना अज्कारेज से हो सकती है: सैमसन
Bhasha
Published: 22 Jun 2026 | 4:54 pmModified: 22 Jun 2026 | 4:54 pm

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) विंबलडन से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर से की और विराट कोहली के आक्रामक अंदाज की तुलना स्पेन के स्टार कार्लोस अल्कारेज से की।

दुनिया के बेहतरीन टेनिस स्टार विंबलडन के लिए तैयार हो रहे हैं और ऐसे में सैमसन ने टेनिस और क्रिकेट के दिग्गजों के बीच तुलना की।

सैमसन ने ‘जियो स्टार’ से कहा, ‘‘क्रिकेट के रोजर फेडरर? वह महेंद्र सिंह धोनी ही हो सकते हैं। वह अपने काम को बहुत शांत और संयमित तरीके से करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर कार्लोस अल्कारेज बहुत आक्रामक हैं। ठीक वैसे ही जैसे विराट भाई ने शुरुआत की थी। शायद विराट कोहली की तुलना अल्कारेज से की जा सकती है।’’

भारत की महिला टीम ने अपना पहला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर इतिहास रखा था और इसके कुछ ही महीनों बाद पुरुष टीम ने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीता।

टी20 विश्व कप में लगातार तीन मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सैमसन को भारत की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने कहा कि महिला टीम की कामयाबी ने पुरुषों को प्रेरित किया।

सैमसन ने कहा, ‘‘हम सभी फाइनल देख रहे थे। मेरे परिवार के सदस्य और बाकी सभी लोग टीवी से चिपके हुए थे। यह देश में हम सभी के लिए एक खास पल था। हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हम विश्व कप जीतने में सक्षम हैं। मैं टीम की सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश था। इसके पीछे बहुत मेहनत थी। यह हम सभी के लिए गर्व का पल था।’’

सैमसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए गए थे। उन्होंने विश्व कप जीता और हमें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जहां हमें लगा कि हम भी भारत में ऐसा ही कर सकते हैं। यह बहुत शानदार पल था कि दोनों विश्व कप भारत में हुए और हमने उन्हें जीता।’’

भारतीय महिला टीम अभी इंग्लैंड में टी20 विश्व कप खेल रही है और उसका अगला मुकाबला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

भाषा

सुधीर मोना

मोना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: क्रिकेट के फेडरर हैं धोनी, कोहली की तुलना अज्कारेज से हो सकती है: सैमसन

People also search for:gameGame SamsonSamson
पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

01 Oct 2026 | 9:09 pm
आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

01 Oct 2026 | 8:10 pm
पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

01 Oct 2026 | 7:11 pm
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

01 Oct 2026 | 6:32 pm
आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

01 Oct 2026 | 6:26 pm
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

01 Oct 2026 | 6:18 pm
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

01 Oct 2026 | 6:04 pm