मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में

मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में

मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 15, 2020 9:24 am IST

कराची, 14 नवंबर ( एपी ) तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के शानदार प्रदर्शन की मदद से कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तांस सुपर ओवर में हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मुल्तान को अगले मंगलवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा । उसे पेशावर जाल्मी या लाहौर कलंदर्स से खेलना होगा ।

आमिर ने शनिवार को सुपर ओवर में सिर्फ नौ रन दिये । दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोउ और इंग्लैंड के रवि बोपारा उनका सामना नहीं कर सके ।

वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने सोहेल तनवीर को एक छक्का और एक चौका लगाकर कराची को जीत दिलाई ।

इससे पहले मुल्तान के सात विकेट पर 141 रन के जवाब में कराची ने आठ विकेट पर 141 रन बनाये थे ।

एपी

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में