कोलकाता, 20 मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को यहां बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रन के स्कोर पर रोक दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए कोर्बिन बॉश नाबाद 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन और तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए।
केकेआर के लिए सुनील नारायण ने चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो दो विकेट झटके।
बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा तब मुंबई इंडियंस का स्कोर आठ ओवर में चार विकेट 57 रन था।
भाषा नमिता
नमिता