मुंबई के प्रफुल झावेरी सेंट किट्स एंव नेविस शतरंज टीम के कोच और कप्तान नियुक्त

Ads

मुंबई के प्रफुल झावेरी सेंट किट्स एंव नेविस शतरंज टीम के कोच और कप्तान नियुक्त

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 05:41 PM IST

मुंबई, 15 अगस्त (भाषा) मुंबई के फिडे ट्रेनर प्रफुल झावेरी को सेंट किट्स एंड नेविस शतरंज महासंघ ने 46वें शतरंज ओलंपियाड के लिए अपना कोच और टीम कप्तान नियुक्त किया है।

शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 15 से 28 सितंबर तक उज्बेकिस्तान में किया जाएगा।

आईएम अभिलाष केलकर की सिफारिश के बाद झावेरी की नियुक्ति हुई है। केलकर ने संघ को झावेरी की किताबों की सिफारिश की, जिससे उनकी नियुक्ति को बढ़ावा मिला।

झावेरी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने युवा टीम को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। हम आने वाली चुनौती को लेकर यथार्थवादी हैं और एक सम्मानजनक प्रदर्शन के लिए प्रयास करेंगे। यह विशेष रूप से संतोषजनक होगा यदि टीम के बिना रेटिंग वाले खिलाड़ी अपनी पहली फिडे रेटिंग हासिल कर सकें। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द