चेन्नई, 13 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश की गत चैम्पियन अमी कमानी यहां राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप के महिला 15 रेड स्नूकर खिताब के लिए तमिलनाडु की अनुपमा रामचंद्रन से भिड़ेंगी।
बुधवार को हुए सेमीफाइनल में अमी ने कर्नाटक की पिछले साल की उप विजेता कीर्तना पांडियान को 3-0 से पराजित किया।
वहीं अनुपमा ने दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल की सुनीति दमानी को इसी स्कोर से शिकस्त दी।
अनुपमा अपना पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हैं।
भाषा नमिता पंत
पंत