ला नूसिया (स्पेन) , छह फरवरी (भाषा) पूर्व विश्व चैम्पियन नीतू घंघास, एशियाई खेल कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार और जादूमणि सिंह ने बाक्सेम एलीट इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और भारतीय मुक्केबाजों ने 19 पदक पक्के कर लिये हैं ।
नये मुख्य कोच सैंटियागो नीवा के साथ भारतीय महिला टीम ने 12 पदक पक्के किये जबकि सात पुरूष मुक्केबाज भी अंतिम चार में पहुंचे ।
नीतु (51 किलो ) ने कनाडा की मैकेंजी राइट को सर्वसम्मति से हुए फैसले में हराया । वहीं 54 किलो में प्रीति ने स्पेन की मारिया गोंजालेस को हराया ।
पूनम ने 54 किलो में थाईलैंड की एन चोंगप्रोंगक्लांग को 5 . 0 से मात दी जबकि प्रिया (60 किलो) और प्रांजल (65 किलो) ने क्रमश: स्पेन की लौरा गालानो और चेक गणराज्य की विक्टोरी जिलकोवा को हराया । काजल ने 65 किलो में कजाखस्तान की अकबर इशानोवा को 4 . 1 से मात दी ।
पुरूष वर्ग में जादूमणि सिंह (55 किलो ) ने चीनी ताइपै के पेंग चिया फेंग को 5 . 0 से हराया ।
विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किलो ) ने यूक्रेन के अली डाहली को हराया जबकि सचिन (60 किलो ) ने यूक्रेन के ही एडेर अब्दुराइमोव को 3 . 2 से मात दी । आकाश (75 किलो ) ने स्पेन के जोस लुईस कानेरो को 4 . 1 से हराया ।
भारत के पवन बर्तवाल और अभिनाश जामवाल हालांकि हारकर बाहर हो गए ।
भाषा मोना नमिता
नमिता