भारतीय दौड़ में लेकिन नेपोम्नियाश्चि सबसे प्रबल दावेदार

Ads

भारतीय दौड़ में लेकिन नेपोम्नियाश्चि सबसे प्रबल दावेदार

  •  
  • Publish Date - April 9, 2024 / 12:20 PM IST,
    Updated On - April 9, 2024 / 12:20 PM IST

टोरंटो , नौ अप्रैल ( भाषा ) कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में मुकाबले अभी ही शुरू हुए हैं लेकिन भारत के आर प्रज्ञानानंदा, डी गुकेश और विदित गुजराती का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है ।

ये तीनों खिताब के दावेदार नहीं थे लेकिन गुकेश और प्रज्ञानानंदा ने शुरूआती कठिन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।

गुजराती के बारे में हालांकि यह बात नहीं कही जा सकती जो एक सप्ताह पहले भारतीयों में सबसे प्रबल दावेदार था ।

टूर्नामेंट के 14 में से चार दौर हो गए हैं और रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि चार में से तीन अंक लेकर शीर्ष पर हैं । रूस पर लगे प्रतिबंध के कारण वह फिडे के ध्वज तले खेल रहे हैं । उन्होंने गुजराती और फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को हराया ।

अमेरिका के फेबियानो कारूआना और गुकेश उनसे आधा अंक पीछे हैं ।

भाषा

मोना

मोना