न्यूजीलैंड के 15 ओवर तक तीन विकेट पर 83 रन

न्यूजीलैंड के 15 ओवर तक तीन विकेट पर 83 रन

न्यूजीलैंड के 15 ओवर तक तीन विकेट पर 83 रन
Modified Date: March 9, 2025 / 03:43 pm IST
Published Date: March 9, 2025 3:43 pm IST

दुबई, नौ मार्च (भाषा) न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 15 ओवर में तीन विकेट पर 83 रन बना लिए।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट और वरूण चक्रवर्ती ने एक विकेट झटक लिया है। विल यंग (15 रन) आठवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

कुलदीप ने 11वें ओवर में रचिन रविंद्र (37 रन) को अपनी गुगली पर बोल्ड किया और 13वें ओवर में केन विलियमसन (11 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में