न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

Ads

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - March 20, 2021 / 05:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

डुनेडिन, 20 मार्च (एपी ) न्यूजीलैंड ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 29 ओवर बाकी रहते बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली ।

बांग्लादेश की टीम 41 . 5 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई । महमूदुल्लाह ने 54 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाये ।

न्यूजीलैंड के लिये मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे । हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे । उन्होंने डेवोन कोंवे (27) के साथ दूसरे विकेट के लिये 65 रन जोड़े ।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकरर गेंदबाजी का फैसला किया । ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउटस्विंग डालकर तामिम इकबाल को परेशान करर दिया । बोल्ट ने 27 रन देकर चार विकेट लिये । दस ओवर के बाद बांग्लादेश के दो विकेट 33 रन पर गिर चुके थे । इन शुरूआती झटकों से टीम निकल ही नहीं सकी ।

न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में बांग्लादेश ने सभी 28 मैच गंवाये हैं ।

एपी

मोना

मोना