चेन्नई, 17 फरवरी (भाषा) न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में मंगलवार को यहां कनाडा को 29 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की ली।
कनाडा को चार विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 76 और रचिन रविंद्र ने नाबाद 59 रन का योगदान दिया।
भाषा आनन्द
आनन्द