ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया
ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया
भुवनेश्वर, 28 सितंबर (भाषा) डिएगो मौरिसियो और मोर्टडा फॉल के गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया।
फॉल ने एक आत्मघाती गोल भी किया जो जमशेदपुर की टीम के लिए सांत्वना गोल साबित हुआ।
मौरिसियो ने मैच के 20 वें मिनट में इसाक और हुगो बौमोस की मदद से बनाये गये मौकों को गोल में बदल कर टीम को आगे कर दिया।
बौमोस ने मध्यांतर से पहले मैच के 42वें मिनट में एक और शानदार मौका बनाया। दायें कॉर्नर से लगाये उनके किक को फॉल ने हेडर से गोल में बदल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
सेनेगल के इस खिलाड़ी का आईएसएल में यह 18वां गोल था। उन्होंने यह सभी गोल हेडर की मदद से किये है।
मैच में जमशेदपुर के गोल का खाता 62वें मिनट में खुला जब फॉल के हेडर से निकली गेंद उनके अपने गोल पोस्ट में ही चली गयी।
ओडिशा की यह तीन मैचों में पहली जीत है। टीम तीन अंक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर है जबकि जमशेदपुर की टीम की यह तीन मैचों में पहली हार है। टीम छह अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


