ओडिशा एफसी ने डिफेंडर लालरुआथारा से अनुबंध किया

Ads

ओडिशा एफसी ने डिफेंडर लालरुआथारा से अनुबंध किया

  •  
  • Publish Date - June 8, 2021 / 03:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

भुवनेश्वर, आठ जून (भाषा) ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें सत्र से पहले 26 साल के डिफेंडर लालरुआथारा को अनुबंधित किया।

क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की।

बयान के अनुसार भारतीय डिफेंडर ने भुवनेश्वर के क्लब के साथ दो साल का करार किया है और इसे एक साल के लिए बढ़ाने का विकल्प होगा।

लालरुआथारा इससे पहले आईएसएल में केरल ब्लास्टर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2015 में आइजोल एफसी के साथ की और वह आईलीग खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

लालरुआथारा ने कहा, ‘‘मैं कुछ जाने पहचाने चेहरों के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं और और एक टीम के रूप में ओडिशा एफसी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द