ओस्थोइजेन ब्रिटिश ओपन में तीन दौर के बाद बढत पर

Ads

ओस्थोइजेन ब्रिटिश ओपन में तीन दौर के बाद बढत पर

  •  
  • Publish Date - July 18, 2021 / 04:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

सैंडविच (इंग्लैंड), 18 जुलाई (एपी) लुई ओस्थोइजेन ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक अंडर 69 का स्कोर बनाकर 11 साल बाद ‘मेजर’ खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

ओस्थोइजेन एक समय दो शॉट की बढ़त पर थे लेकिन बीच में खराब खेल के कारण वह कोलिन मोरिकावा और जोर्डन स्पीथ की बराबरी पर आ गये। उन्होंने हालांकि 16वें होल में आठ फुट से बर्डी जमाकर तीसरे दौर के बाद एक शॉट की बढ़त हासिल की।

तीसरे दौर के बाद ओस्थोइजेन, मोरिकावा और स्पीथ पहले तीन स्थानों पर हैं। ओस्थोइजेन का कुल स्कोर 12 अंडर, मोरिकावा का 11 अंडर और स्पीथ का नौ अंडर पर है।

दक्षिण अफ्रीका के ओस्थोइजेन ने इससे पहले अपना आखिरी मेजर खिताब 2010 में ब्रिटिश ओपन के रूप में ही जीता था।

एपी पंत

पंत