पड्डिकल का शतक, भारत ए और आस्ट्रेलिया ए का अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
पड्डिकल का शतक, भारत ए और आस्ट्रेलिया ए का अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
लखनऊ, 19 सितंबर (भाषा) देवदत्त पड्डिकल ने सातवां प्रथम श्रेणी शतक लगाया जिसकी बदौलत भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए के पहली पारी के विशाल स्कोर का मजबूत जवाब देकर शुक्रवार को यहां पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ कराया ।
सुबह 86 रन से आगे खेलते हुए पड्डिकल ने 281 गेंद में 150 रन बनाये । भारत ए ने अपनी पारी सात विकेट पर 531 रन पर घोषित की । आस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में छह विकेट पर 532 रन बनाये थे ।
आस्ट्रेलिया ए ने दूसरी पारी में 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिये थे जब मैच ड्रॉ पर छूटा ।
पहली पारी में शतक जमाने वाले सैम कोंस्टास 27 और कैंपबेल केलावे 24 रन पर खेल रहे थे ।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखलाओं के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे पड्डिकल ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया ।
ध्रुव जुरेल 197 गेंद में 13 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर आउट हुए । दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 228 रन की साझेदारी की ।
आस्ट्रेलिया ए के लिये कोरी रोचिसियोली ने 159 रन देकर तीन विकेट लिये ।
दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मंगलवार से शुरू होगा ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


