पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
Modified Date: December 29, 2023 / 10:04 pm IST
Published Date: December 29, 2023 10:04 pm IST

नोएडा, 29 दिसंबर (भाषा) तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सत्र में हरियाणा स्टीलर्स को 46-33 से शिकस्त दी।

पटना पाइरेट्स के लिए मंजीत ने 13 अंक जुटाये जबकि कृष्ण धुल ने पांच अंक हासिल किये।

पहले हाफ में पटना की टीम 18-15 से तीन अंक की बढ़त बनाये थी।

इसके बाद पटना पाइरेट्स का दबदबा कायम रहा और उसने 16 अंक की बढ़त बनाने के बाद जीत हासिल की।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में