पेगुला चार्ल्सटन टेनिस सेमीफाइनल में

Ads

पेगुला चार्ल्सटन टेनिस सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - April 8, 2023 / 11:58 AM IST,
    Updated On - April 8, 2023 / 11:58 AM IST

चार्ल्सटन, आठ अप्रैल ( एपी ) शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला समेत शीर्ष चार खिलाड़ियों ने चार्ल्सटन ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पेगुला ने 12वीं वरीयता प्राप्त पाउला बेडोसा को 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।

दूसरी वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर , तीसरी वरीयता प्राप्त डारिया कसात्किना और चौथी वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच भी अंतिम चार में पहुंच गए ।

यहां पिछले 23 साल में पहली बार शीर्ष चारों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है । उस समय मैरी पियर्स, कोंशिटा मार्तिनेज, मोनिका सेलेस और अरांतजा सांचेस विकारियो अंतिम चार में पहुंची थी ।

पेगुला का सामना बेंचिच से ओर जबाउर का कसात्किना से होगा । जबाउर ने अन्ना कालिंस्काया के खिलाफ 6 . 0, 4 . 1 की बढत बना ली थी जब बीमार होने से अन्ना को कोर्ट छोड़ना पड़ा । वहीं कसात्किना ने नौवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीस को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 2 से हराया । बेंचिच ने सातवीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6 . 3, 6 . 3 से शिकस्त दी ।

एपी मोना

मोना