पीकेएल: अर्जुन देशवाल ने जयपुर को दिलाई बड़ी जीत

पीकेएल: अर्जुन देशवाल ने जयपुर को दिलाई बड़ी जीत

पीकेएल: अर्जुन देशवाल ने जयपुर को दिलाई बड़ी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 19, 2022 9:29 pm IST

हैदराबाद, 19 नवंबर (भाषा) अर्जुन देशवाल के 19 अंक के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में शनिवार को यहां यूपी योद्धा को 42-29 से शिकस्त दी।

देशवाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।  

जयपुर की टीम ने मैच के शुरुआती क्षणों में यूपी योद्धा को ऑल आउट कर अपनी बढ़त 10-3 कर ली। टीम 10 मिनट के खेल के बाद 13-3 जबकि मध्यांतर से पहले 22-10 से आगे थी।

यूपी योद्धा के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया लेकिन टीम जयपुर की बड़ी बढ़त को थोड़ा कम करने में ही सफल रही। 

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में