पीकेएल: यू मुंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत

पीकेएल: यू मुंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत

पीकेएल: यू मुंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स की  जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 14, 2022 10:39 pm IST

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (भाषा) यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौवें सत्र में शुक्रवार को यहां तमिल थलाइवाज को 39-32 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टीम के रेडर गुमान सिंह, आशीष और जय भगवान ने 30 अंक जुटाकर मुंबई की टीम को शानदार जीत दिलाई।

एक अन्य मैच में, जयपुर पिंक पैंथर्स ने रेडर अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा स्टीलर्स को 44-31 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

शानदार लय में चल रहे देशवाल ने 14 अंक जुटाये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में