पूनम राउत का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 267 रन का लक्ष्य दिया

Ads

पूनम राउत का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 267 रन का लक्ष्य दिया

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

लखनऊ, 14 मार्च (भाषा) शानदार फॉर्म में चल रही पूनम राउत के नाबाद 104 रन और हरमनप्रीत कौर के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां चार विकेट पर 266 रन बनाए।

पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाली पूनम ने 123 गेंद में 10 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेलते हुए 50 ओवर के प्रारूप में अपना तीसरा शतक पूरा किया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत के लिए हरमनप्रीत ने 35 गेंद में 54 जबकि कप्तान मिताली राज ने 71 गेंद में 45 रन की पारी खेली। मिताली अपनी इस पारी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज टुमी शेखुखुने ने 63 रन देकर दो जबकि शब्निम इस्माइल और नोंदुमिसो शंगासे ने एक-एक विकेट चटकाया।

भाषा सुधीर

सुधीर