पुजारा की शतकीय पारी से ससेक्स ने बनाये 400 रन

पुजारा की शतकीय पारी से ससेक्स ने बनाये 400 रन

पुजारा की शतकीय पारी से ससेक्स ने बनाये 400 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 23, 2022 8:11 pm IST

होव (इंग्लैंड) 23 अगस्त (भाषा) भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल लंदन एकदिवसीय कप में मंगलवार को यहां अपना तीसरा शतक जड़ा।

ससेक्स का प्रतिनिधित्व कर रहे पुजारा की 90 गेंद में 132 रन की आतिशी पारी से टीम ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 400 रन बनाये।

टीम की कप्तानी कर रहे पुजारा ने अपनी आक्रामक पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाये। सलामी बल्लेबाज टॉम एलसोप ने 155 गेंद में 189 रन की पारी खेली। पुजारा और एलसोप ने तीसरे विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी की।

पुजारा ने इससे पहले वॉरविकशर के खिलाफ 107 और सरे के खिलाफ 174 रन बनाये थे। यह उनके लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

इससे पहले काउंटी चैम्पियनशिप में शानदार बल्लेबाजी के दम पर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी की थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में