पुणेरी पल्टर ने यू मुंबा को हराया

पुणेरी पल्टर ने यू मुंबा को हराया

पुणेरी पल्टर ने यू मुंबा को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 16, 2022 9:17 pm IST

बेंगलुरू, 16 अक्टूबर (भाषा) पुणेरी पल्टन ने रविवार को यहां श्रीकातीर्वा इंडोर स्टेडियम में यू मुंबा को 30-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के नौवें सत्र में पहली जीत दर्ज की।

रेडर असलम इनामदार और मोहित गोयत ने मिलकर 14 अंक जुटाए जबकि कप्तान फजल अत्राचली ने भी चार अंक बनाए जिससे पुणे की टीम ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।

पुणे की टीम ने एक समय 27-20 की मजबूत बढ़त बना ली थी। जय भगवान और गुमान सिंह ने यू मुंबा को अंतिम लम्हों में वापसी दिलाई लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

भाषा सुधीर

सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में