नई दिल्ली: DC vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी।
कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है।
पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 76, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने दो, जबकि अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने एक-एक विकेट लिए।
इन्हे भी पढ़ें:-