मीरपुर, सात दिसंबर ( एपी ) बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लंच से पहले मूसलाधार बारिश के कारण खेल नहीं हो सका ।
पहले दिन 15 विकेट गिरे जबकि बांग्लादेश के पास 117 रन की बढत है । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 172 रन पर आउट हो गई । जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 55 रन पर गंवा दिये हैं ।
बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 150 रन से जीता था ।
एपी मोना
मोना
मोना